May 17, 2009

My Brainchild FireUp.co.in covered by Dainik Bhaskar (Business Bhaskar)

FireUp is widely accepted as the best Online CAT Preparation portal. The same is supported by India’s most selling Hindi daily, Dainik Bhaskar in the given article. FireUp equips students to face the challenges thrown by the computerization of CAT (it is going online from 2009!!)

http://businessbhaskar.com/article.php?id=14774

ऑनलाइन कैट को भुनाने के लिए नए उद्यमी मैदान में
Source: अजीत सिंह नई दिल्ल

नामी मैनेजमेंट संस्थानों इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (कैट) के ऑनलाइन होने के बाद कोचिंग कारोबार में खासी हलचल है। कैट कोचिंग कराने वाले स्थापित इंस्टीट्यूट जहां ऑनलाइन टेस्ट के लिहाज से कोचिंग की तैयारी में जुट गए हैं, वहीं कई नए उद्यमी ऑनलाइन कोचिंग के कारोबार में हाथ आजमाने उतर पड़े हैं। इन कारोबारियों में आईआईएम के कई पुराने छात्र हैं जो ऑनलाइन होने के बाद कैट की कोचिंग में व्यापक बदलाव का अंदाजा लगाकर वेबसाइट के जरिए कोचिंग की पेशकश कर रहे हैं।

फिलहाल, ऑनलाइन कैट की तैयारी कराने जो संस्थान सामने आए हैं उनमें फायरअप, टेस्टफंडा और टेनएडे आदि प्रमुख हैं। आईआईएम अहमदाबाद के चार ग्रेजुएट पिछले एक साल से टेनएडेडॉटसीओडॉटइन वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन कैट की तैयारी करवा रहे हैं। कैट परीक्षा के ऑनलाइन होने का करीब सालभर से इंतजार कर रहे ये चारों विनीता सिंह, भूषण, विशाल और देबाशीष आईआईएम से निकलने के बाद नौकरी ठुकराने और अंतर्वस्त्रों का कारोबार शुरू करने को लेकर सुर्खियों में रहे थे। इस कारोबार के न चलने पर इन लोगों ने ऑनलाइन कोचिंग कारोबार में हाथ आजमाया।

एमबीए से जुड़े छात्रों की सोशल नेटवर्किग साइट पागलगायडॉटकॉम के संपादक अपूर्व पंडित का कहना है कि ऑनलाइन होने के बाद कैट के कोचिंग कारोबार में खासी हलचल है। कई नए उद्यमी भी इस बदलाव से काफी उत्साहित हैं। ऑनलाइन कैट से जुड़े कई वेंचर सामने आ रहे हैं। पंडित के मुताबिक, फिलहाल टेस्टफंडाडॉटकॉम ऑनलाइन कैट की तैयारी कराने वाली वेबसाइटों में प्रमुख है। इस साइट को चलाने वाली कंपनी एनॉबीलन र्ल्िनग प्राइवेट लिमिटेड ऑनलाइन और ई-कंटेंट के क्षेत्र में स्थापित कंपनी है।

कैट के कोचिंग कारोबार में हाथ आजमाने वाले नए खिलाड़ियों में आईआईएम इंदौर के पूर्व छात्र विनीत पटवारी भी शामिल हैं। कैट के ऑनलाइन होने की संभावना को देखते हुए पटवारी ने फायरअप नाम से ऑनलाइन कोचिंग देने वाली वेबसाइट की शुरुआत की है। कोलकाता से चलने वाली यह वेबसाइट गत दिसंबर में लांच की गई थी। गौरतलब है कि हर साल करीब 2.5 लाख छात्र दुनिया में नामी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और देश के अव्वल दर्जे के करीब 100 अन्य संस्थानों की इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं। कैट के कोचिंग कारोबार के जरिए करियर लांचर जैसी कंपनियां शिक्षा क्षेत्र में काफी बड़ा नाम बन चुकी है।

देशभर में 100 से ज्यादा सेंटर चलाने वाली करियर लांचर के अलावा आईएमएस, टाइम और प्रोफेशनल-ट्यूटोरियल्स इस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां है जो एमबीए की कोचिंग से ही सालाना 10 से 15 करोड़ रुपये का कारोबार करती हैं। इन नए खिलाड़ियों की कोशिश भी आईआईएम बंगलुरू के छात्र रहे करियर लांचर के चेयरमैन सत्य नारायणन की कहानी दोहराने की है। आईएमएस नोएडा के सेंटर हेड लव जैन मानते हैं कि ऑनलाइन होने के बाद कोचिंग के तरीके और मार्केट में काफी बदलाव आएगा। जैन मानते हैं कि इस बदलाव के बावजूद इस साल कोचिंग फीस में विशेष बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है।

No comments:

Post a Comment